Jashpur News: ट्रक से टकरा गई भाजपा पार्षद की कार, बुरी तरह घायल
छत्तीसगढ़
November 1, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: ट्रक से टकरा गई भाजपा पार्षद की कार, बुरी तरह घायल
जशपुर। जशपुर के बगीचा नगर पंचायत से एक दुखद सड़क दुर्घटना की खबर है, जहां भाजपा पार्षद रामनिवास गुप्ता की कार एक ट्रक से टकरा गई। यह दुर्घटना बिलासपुर के मोरगा के पास दोपहर करीब 2 बजे हुई, जब पार्षद रामनिवास गुप्ता किसी निजी काम से बिलासपुर जा रहे थे। टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक के नीचे घुस गई और कार के परखच्चे उड़ गए।गंभीर रूप से घायल पार्षद रामनिवास गुप्ता, जो कार के इंजन और स्टेयरिंग के बीच फंस गए थे, उन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। उन्हें तुरंत अम्बिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राहत की बात यह है कि डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को फिलहाल स्थिर बताया है।