Uncategorized

पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन, मुख्यमंत्री साय बोले– ऐतिहासिक दिन

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ में 25वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए। अपने कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी ने सत्य साई अस्पताल का दौरा किया और ब्रह्मकुमारीज प्रजापिता के कार्यक्रम में भी शिरकत की। इसके बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन का उद्घाटन किया।

उद्घाटन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, “आज का दिन ऐतिहासिक है और छत्तीसगढ़ के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों विधानसभा के नए भवन का लोकार्पण हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री देश को सर्वोच्च स्थान पर पहुँचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। देश उनके नेतृत्व में स्वर्णिम विकास कर रहा है।”

सीएम साय ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री ने देश का मान और गौरव बढ़ाया है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की, लेकिन इसे संवारने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button