प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा में LIVE संबोधन कर रहे हैं

छत्तीसगढ़ November 1, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा में LIVE संबोधन कर रहे हैं

प्रधानमंत्री मोदी छत्तीसगढ़ विधानसभा में LIVE संबोधन कर रहे हैं

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा भवन का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान और राज्यगीत अरपा-पैरी के धार की प्रस्तुति के साथ हुई। इस अवसर पर पीएम मोदी उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रह्मकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का भी उद्घाटन किया और कहा कि “हमारे यहां कहा जाता है आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है।”

इसके अलावा, मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और डिजिटल जनजातीय संग्रहालय का उद्घाटन भी किया। उन्होंने नवा रायपुर में सत्य साईं हॉस्पिटल में बच्चों से बातचीत की और एक बच्चे को गले लगाया, जिनकी हार्ट सर्जरी हाल ही में हुई थी।

पीएम मोदी ने पद्म विभूषण तीजन बाई और लेखक पद्म भूषण विनोद कुमार शुक्ल से भी हालचाल जाना। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उपमुख्यमंत्रियों ने किया। प्रधानमंत्री लगभग 6 घंटे 45 मिनट तक रायपुर में रहेंगे।

 

खबर शेयर करें: