ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : प्रधानमंत्री मोदी
ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : प्रधानमंत्री मोदी
ब्रह्माकुमारी संस्थान से मेरा अपनापन जुड़ा है : प्रधानमंत्री मोदी
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रायपुर पहुंचे PM ने ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का किया उद्घाटन
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्थान के ‘शांति शिखर’ ध्यान केंद्र का उद्घाटन किया और संस्था से अपने गहरे जुड़ाव को साझा किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “हमारे यहां कहा गया है कि आचरण ही सबसे बड़ा धर्म, तप और ज्ञान है। आचरण से क्या कुछ सिद्ध नहीं हो सकता।” उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा है, यह पूरे राज्य के लिए एक विशेष अवसर है। इसी दिन झारखंड और उत्तराखंड भी अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। मोदी ने तीनों राज्यों के निवासियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि, “राज्यों का विकास ही देश के विकास का आधार है। इसी मंत्र पर चलते हुए हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस यात्रा में ब्रह्माकुमारी जैसी संस्थाओं की भूमिका बहुत अहम है।”
उन्होंने याद किया कि उनका ब्रह्माकुमारी संस्थान से संबंध कई दशकों पुराना है। मोदी ने बताया कि उन्होंने इस आध्यात्मिक आंदोलन को “एक वटवृक्ष की तरह विस्तार लेते देखा है।” उन्होंने बताया कि 2011 में अहमदाबाद में ‘फ्यूचर ऑफ पावर’ कार्यक्रम, 2012 में संस्था के 75 वर्ष का उत्सव, माउंट आबू और गुजरात के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना उनके जीवन का हिस्सा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा, “दिल्ली आने के बाद भी आजादी का अमृत महोत्सव, स्वच्छता अभियान जैसे प्रयासों में जब भी आपके बीच आया हूं, मैंने हमेशा महसूस किया है कि इस संस्था में शब्दों से अधिक सेवा की भावना है।”
मोदी ने अंत में कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्थान से उनका अपनापन हमेशा बना रहेगा। उन्होंने विशेष रूप से जानकी दीदी के स्नेह और दादी योगिनी जी के मार्गदर्शन को अपने जीवन की “विशेष स्मृतियों का हिस्सा” बताया।