Raigarh: जलाराम बापा की 226वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
Raigarh: जलाराम बापा की 226वीं जन्म जयंती धूमधाम से मनाई गई
रायगढ़। 29 अक्टूबर को सुभाष चौक जलाराम मंदिर में गुजराती समाज के आराध्य संत परम पूज्य श्री जलाराम बापा की जन्म जयंती मनाई गई।
सर्व प्रथम प्रातः 8 बजे बापा की स्थापना पूजा की गई इसके पश्चात स्वल्पाहार कर सुबह 9.30 बजे भव्य शोभा यात्रा निकाली गई शोभा यात्रा जलाराम मंदिर से प्रारंभ हुई जिसका अनेक स्थानों में स्वागत कर बापा की पूजा समाज के परिवारों द्वारा की गई शोभा यात्रा में गुजराती समाज के सदस्यों द्वारा एकता का परिचय देते हुए अलग अलग स्थानों में रास गरबा किया गया शोभा यात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए वापस जलाराम मंदिर पहुँची इसके पश्चात बापा की आरती कर दोपहर महाप्रसाद दिया गया जिसका लाभ समाज के हर वर्ग के लोगो को मिला शाम 4 बजे से भजन संध्या, सुंदरकांड पाठ, रास गरबा आयोजित कर शाम 7 बजे महाआरती की गई और महाआरती पश्चात रात्रि महाप्रसाद दिया गया ।
इस आयोजन में समाज के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़ के हिस्सा लिया ।
जलाराम सत्संग मंडल अध्यक्ष अमित पोपट, समाज सेविका पाषर्द पूनम सोलंकी, समाज संरक्षक हेमंत चावड़ा, मुकेश जैन, कल्पेश पटेल , चंदन टांक तथा समाज से सभी सदस्यों के इस आयोजन को सफल बनाने हेतु अपना योगदान दिया साथ ही सभी दानदाताओ व समाज के बंधुओं को धन्यवाद दिया।