Chhattisgarh: चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ October 30, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Chhattisgarh: चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh: चलती मालगाड़ी पर पथराव, लोको पायलट घायल, आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। कोरबा जिले के बालको रेलवे लाइन पर मालगाड़ी के इंजन पर हुए पथराव मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरुण प्रधान (27 वर्ष) पिता प्रेम कुमार प्रधान, निवासी वार्ड नंबर धोड़ीपारा, कोरबा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे रेलवे एक्ट की धारा 153 के तहत गिरफ्तार किया है।

यह घटना बीते रविवार देर रात की है, जब एक मालगाड़ी बालको प्लांट से कोरबा स्टेशन की ओर लौट रही थी। बताया जा रहा है कि डेंगूरनाला पुल से लेकर सीएसईबी चौक के बीच किसी अज्ञात तत्व ने इंजन पर पत्थर फेंका था। पथराव से इंजन की खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे लोको पायलट ओ.पी. आदिले के सिर पर गंभीर चोट आई। उनके साथ मौजूद असिस्टेंट लोको पायलट सुनील कुमार ने किसी तरह ट्रेन को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित स्टेशन तक पहुंचाया।

 

स्टेशन पहुंचने पर दोनों ने घटना की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी और लिखित रिपोर्ट सौंपी। प्रारंभ में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में मामले की शिकायत रेलवे साइड इंचार्ज द्वारा बालको थाना में दर्ज कराई गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे आरपीएफ पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अरुण प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे आरपीएफ थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी आदतन शराबी है और उससे पूछताछ किए जाने पर जानकारी सामने आई कि युवक शराब पिया हुआ था और पथराव करने के बाद फरार हो गया था मुखबिर की सूचना पर यह कार्यवाही की गई है। जिसे न्यायिक डिमांड पर भेजा गया।

मालगाड़ी में पथराव की कोई पहली घटना नहीं है इससे पहले भी कई बार घटना सामने आ चुकी है जिसे लेकर कार्यवाही भी की गई है एक बार फिर से इस तरह की घटना सामने आने के बाद रेलवे ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ कर न्यायिक डिमांड पर भेज दिया है।

खबर शेयर करें: