रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए कथावाचक पर जमकर धुनाई

छत्तीसगढ़ October 30, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए कथावाचक पर जमकर धुनाई

रायपुर में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने आए कथावाचक पर जमकर धुनाई

रायपुर: राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। मध्यप्रदेश के मशहूर कथावाचक अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए गए।

घटना का विवरण: महिला के पति ने बताया कि उन्होंने कथावाचक और अपनी पत्नी पर नज़र रखी और कार में रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए पति और मौके पर मौजूद लोगों ने कथावाचक की जमकर पिटाई की। घटना में कथावाचक की चोटी भी काट दी गई। घटना के समय महिला का 18 वर्षीय बेटा भी घर पर मौजूद था।

पुलिस में मामला: इस मामले में सबसे चौंकाने वाला मोड़ तब आया जब पति ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया। इसमें उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से पत्नी को कथावाचक के साथ रहने की अनुमति दे रहे हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: