छत्तीसगढ़

मुंगेली में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार

मुंगेली: जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी को पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी आशीष वर्मा (22 वर्ष) नवागांव (चीनू), थाना सिटी कोतवाली इलाके का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

पुलिस कार्रवाई: मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67(B), बीएनएस की धाराएं 79, 64(च)(झ)(ड) और पॉक्सो एक्ट की धाराएं 4 एवं 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण: 25 सितंबर 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी की अश्लील तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम आईडी से वायरल की थीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल जांच के आदेश दिए।

महिला पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में पीड़िता का बयान दर्ज किया गया और जिला अस्पताल मुंगेली में चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं।

गिरफ्तारी: तकनीकी साक्ष्य और मुखबिरों की मदद से आरोपी का लोकेशन पुणे (महाराष्ट्र) में पाया गया। पुलिस टीम ने उसे वहां से गिरफ्तार किया, पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। आरोपी को 28 अक्टूबर को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button