रायगढ़

Raigarh News: 1200 बोरी अवैध धान पकड़ाया, घर में भंडारण कर रखा था, दस्तावेज नहीं दिखाने पर राजस्व विभाग ने किया जब्त

रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी शुरू होने से पहले 12 सौ बोरी अवैध धान पकड़ाया है। 29 अक्टूबर को ग्राम उदउदा के एक घर से अवैध भंडारण कर रखे गए धान को जब्त किया गया है। मंडी और राजस्व की टीम ने कार्रवाई की। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।

 

जानकारी के मुताबिक, राजस्व व मंडी के पदाधिकारियों को सूचना मिली कि धरमजयगढ़ ब्लॉक के ग्राम उदउदा में कपिल यादव ने काफी मात्रा में धान को भंडारण कर रखा है। इसके बाद मंडी और राजस्व अमला ने तुरंत मौके पर दबिश दी। जहां कपिल यादव के घर जांच करने पर 12 सौ बोरी धान मिला। पूछताछ करने पर उसने टालमटोल कर बात को घुमाने की कोशिश की और कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राजस्व मंडी विभाग की जांच टीम ने अवैध रूप से भंडारण किए गए धान को जब्त करते हुए गांव के उप सरपंच महेन्द्र यादव के सुपुर्द किया है।कार्रवाई के दौरान धरमजयगढ़ SDM प्रवीण कुमार, तहसीलदार हितेश कुमार साहू समेत मंडी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। वहीं मामले में प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

 



















 

 



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button