Raigarh: अंतरंग संस्था ने मनाया दीपावली मिलन समारोह: सदस्यों को दी शुभकामनाएं
Raigarh: अंतरंग संस्था ने मनाया दीपावली मिलन समारोह: सदस्यों को दी शुभकामनाएं
रायगढ़। अंतरंग संस्था ने कल होटल आशीर्वाद में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। संस्था के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल (सावित्री साईस मिल) ने सभी उपस्थित सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और मिठाई खिलाकर खुशियाँ साझा कीं।
इस मिलन समारोह में संस्था के सदस्यों के लिए एक रोमांचक कार्यक्रम की घोषणा भी की गई। आगामी 29 तारीख (आंवला नवमी) को चंद्रपुर नाथल थई और श्याम मंदिर के दर्शन के साथ-साथ नौका विहार का कार्यक्रम बनाया गया है, जिससे अंतरंग के सभी सदस्यों में भारी उत्साह है।
संस्था के सचिव विनोद अग्रवाल ने सूचित किया कि जो भी सदस्य इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं, वे संस्था की जनसंपर्क प्रमुख बीना चौहथा (नंबर: 7000429276) से संपर्क कर सकते हैं।
दीपावली मिलन समारोह में अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, सचिव विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुभाष बापोडिया, एम एल गुप्ता, वरिष्ठ सदस्य रामकुमार अग्रवाल, रतन केडिया, राकेश पाण्डेय, और सुनील बंसल सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति रही।