Raigarh: शाम छह बजे गंगा मैया तर्ज पर महाआरती और भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
Raigarh: शाम छह बजे गंगा मैया तर्ज पर महाआरती और भव्य दीपावली मिलन समारोह का आयोजन
अग्रोहा धाम में यादगार एजुकेटेड युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन
रायगढ़ – – शहर के अग्रोहा धाम में भव्यता के साथ अग्रोहा धाम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं रायगढ़ अग्र समाज के सदस्यों की अभिनव पहल से जिले के इतिहास में पहली बार अग्रवाल एजुकेटेड युवक – युवती परिचय सम्मेलन का यादगार आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन विगत 25 अक्टूबर को अग्रोहा धाम के हॉल में शहर के गणमान्य नागरिकों की विशेष उपस्थिति में सुबह 10 बजे पत्रिका विमोचन के पश्चात शाम पांच बजे तक युवक – युवती परिचय का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक दीपक डोरा ने बताया कि जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के अलावा निकटवर्ती राज्य, उडीसा, झारखंड व मध्यप्रदेश के सैकड़ों अग्र समाज के अभिभावक व अविवाहित योग्य प्रत्याशी एवं उनके अभिवावकगण शामिल हुए व कार्यक्रम की सभी ने बेहद सराहना की।वहीं रात में भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भजन गायिका सुश्री नेहा पांडेय ने अपने समधुर एक से बढ़कर एक भजन से उपस्थित सैकड़ों लोगों को निहाल किया जो देर रात तक चलता रहा। वहीं इस भजन संध्या का उपस्थित सभी लोगों ने आनंद लिया।
आज महाआरती एवं दीपावली मिलन समारोह – – वहीं आज परिचय सम्मेलन के पश्चात शाम को 6.30 बजे गंगा मैया महाआरती की तर्ज पर भव्य माता महालक्ष्मी महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अग्र समाज के सैकड़ों लोग शामिल होंगे। वहीं कार्यक्रम संयोजक दीपक डोरा ने बताया कि महाआरती के पश्चात दीपावली मिलन समारोह व सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें अभिभावकों, प्रत्याशियों व अग्र सभाओं के सहयोगियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में
अग्रोहा धाम चैरिटेबल के अध्यक्ष सुशील मित्तल, बंटी सिंघानिया, स्वागत अध्यक्ष राकेश अग्रवाल एवं संयोजक दीपक डोरा, राजू अग्रवाल कोतरा रोड, पवन अग्रवाल फर्नीचर, नरेश अमलडीया, संजय जिंदल, राजू श्याम मंडल, बाबूलालअग्रवाल, प्रदीप गर्ग, मुकेश कलानोरिया सत्यनारायण अग्रवाल, राधेश्याम लेंध्रा, राजू अग्रवाल आरके कॉपी, जय भारत अग्रवाल, सुभाष चिराग, आनंद बेरीवाल आशु चरक बीड़ीएम बंसल सहित सभी पदाधिकारिगण एवं शहर के अग्र समाज के सभी सदस्यगण दो दिवसीय इस वृहद सम्मेलन को भव्यता देने में जुटे हैं।