रायगढ़

Raigarh News: 10 लाख की अवैध लकड़ी जप्त, तस्कर भाग निकले, जांच में जुटा विभाग

रायगढ़। रायगढ़ जिले के तमनार वन परिक्षेत्र में अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। मुखबिर से मिली सूचना पर वन विभाग की टीम ने दबिश देकर करीब 85 नग साल प्रजाति की लकड़ियां जब्त की हैं। जिनकी अनुमानित कीमत 9 से 10 लाख रुपए बताई जा रही है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान आरोपी तस्कर मौके से फरार हो गए।

दरअसल, बुधवार सुबह तमनार वन परिक्षेत्र अधिकारी को सूचना मिली थी कि सराईपाली के गौरमुड़ी राजस्व क्षेत्र से अवैध लकड़ी परिवहन किया जा रहा है। इस पर वन अमला तत्काल मौके पर पहुंचा, लेकिन टीम के पहुंचने से पहले ही तस्करों को भनक लग गई और वे लकड़ी छोड़कर भाग निकले। जांच के दौरान मौके से 85 नग साल के लट्ठे बरामद हुए, जिनका माप लेने पर 21 घन मीटर लकड़ी पाई गई। लकड़ियों को जब्त कर उर्दना डिपो में जमा कराया जा रहा है।

आरोपियों की तलाश की जा रही

इस मामले में तमनार रेंजर विजेन्द्र कुमार ने बताया कि स्थल निरीक्षण में पास के राजस्व क्षेत्र में कई पेड़ों के ठूंठ मिले हैं, जिससे स्पष्ट है कि लकड़ियों की अवैध कटाई वहीं से की गई थी। उन्होंने बताया कि लकड़ी की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपए आंकी गई है। फिलहाल वन विभाग आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button