Raigarh News: रायगढ़ में शराब नहीं पिलाने पर चाकू से हमला:दिवाली की शाम युवक की छाती और कान पर किया वार, थाना में FIR दर्ज

रायगढ़ October 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में शराब नहीं पिलाने पर चाकू से हमला:दिवाली की शाम युवक की छाती और कान पर किया वार, थाना में FIR दर्ज

Raigarh News: रायगढ़ में शराब नहीं पिलाने पर चाकू से हमला:दिवाली की शाम युवक की छाती और कान पर किया वार, थाना में FIR दर्ज

रायगढ़. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दिवाली की शाम शराब नहीं पिलाने को लेकर दो युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट की फिर चाकू से उसकी छाती और कान के पास हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, दिवाली की रात आईटीआई कॉलोनी निवासी 24 वर्षीय रवि पटनायक अपने दोस्त पठान (निवासी ओम विहार) के साथ मोहल्ले में खड़ा था। इसी दौरान सिंधी कॉलोनी के करनदास महंत और मनीष दास महंत वहां पहुंचे और पठान से शराब पिलाने की मांग करने लगे। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

विवाद बढ़ने पर करनदास महंत और मनीष दास ने चाकू निकालकर पठान पर हमला करने की कोशिश की। हालात को बिगड़ता देख रवि पटनायक ने बीच में दखल दिया, करन को धक्का देकर गिराया और अपने दोस्त पठान को वहां से भगा दिया।

इसके बाद करनदास ने रवि को पीछे से पकड़ लिया, और मनीष ने रवि की छाती, कान और सिर पर चाकू से हमला कर दिया।हमले के दौरान रवि ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी करनदास और मनीष मौके से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल रवि के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद परिजन रवि को तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना की सूचना मंगलवार को घायल रवि ने थाने में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने करनदास महंत और मनीष दास महंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1)-BNS और 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

खबर शेयर करें: