Raigarh News: रायगढ़ में बीच सड़क इंसानी पुतले का कटा सिर, नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की जांच की मांग

रायगढ़ October 17, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में बीच सड़क इंसानी पुतले का कटा सिर, नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की जांच की मांग

Raigarh News: रायगढ़ में बीच सड़क इंसानी पुतले का कटा सिर, नारियल भी चढ़ाया, लोगों ने की जांच की मांग

रायगढ़। रायगढ़ जिले के ठेला चौक में किसी ने इंसानी पुतले का कटा हुआ सिर रख दिया। इसका वीडियो भी सामने आया है। घटना 16 अक्टूबर की रात की है। अगले दिन सुबह लोगों ने देखा तो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

वीडियो में कटे हुए सिर के आसपास लाल निशान और नारियल भी देखे गए। ऐसे में राहगीर इसे तंत्र-मंत्र से जोड़कर देख रहे थे। शहर में इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा हो रही है। हांलाकि इसे किसने रखा है यह अब तक पता नहीं चल सका है। लोगों ने रायगढ़ पुलिस से जांच की मांग की है।

सोशल मीडिया के जरिए जांच की मांग

शहर के वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 39 के बीच दशरथ पान ठेला चौक है। वहीं, की घटना है। जब लोगों ने इसे देखा तो फेसबुक पर इस वीडियो को पोस्ट किया।

साथ ही उसमें लिखा कि रायगढ़ पुलिस और रायगढ़ पुलिस कप्तान साहब से विनम्र निवेदन है, इस वीडियो पर तुरंत प्रभाव से जांच की जानी चाहिए कि आखिर हर मामला इस चौक में ही क्यों होता है।

  सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जांच की मांग

पोस्ट में ये भी लिखा कि इसकी पूरी जानकारी मिलनी चाहिए क्या ये भय पैदा करने के लिए किया गया है या किसी पर मरण प्रयोग किया है या किसी को मारने से पहले उसे धमकाने के लिए किया गया है या सीरिया का रुल लागू होने वाला हैै। कोतरा रोड में ओर इस पुतले के आस पास जो भी दाग है दाग नहीं बल्कि काली मुर्गी के खून के निशान ही है।

खबर शेयर करें: