Raigarh News: रायगढ़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से फिटर की दर्दनाक मौत, प्लांट से काम खत्म कर घर लौट रहा था तब हुआ हादसा

रायगढ़ October 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से फिटर की दर्दनाक मौत, प्लांट से काम खत्म कर घर लौट रहा था तब हुआ हादसा

Raigarh News: रायगढ़ में अज्ञात वाहन की ठोकर से फिटर की दर्दनाक मौत, प्लांट से काम खत्म कर घर लौट रहा था तब हुआ हादसा

रायगढ़: पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गेरवानी और सरायपाली के बीच जर्जर सड़क पर सोमवार की शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

काम से लौट रहे युवक की मौत
मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (निवासी बोरीगामा, बिहार, हाल मुकाम देलारी) के रूप में हुई है, जो एनआर इस्पात प्लांट में फिटर के पद पर कार्यरत था। वह प्लांट से काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी मां काली प्लांट के पास एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सड़क की खराब हालत पर गुस्सा
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग की हालत पिछले कई सालों से बेहद खराब है, जिसके चलते यहां आए दिन छोटी-मोटी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी की वजह से यह हादसा हुआ है। पिछले दिनों सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम भी किया था, लेकिन केवल आश्वासन देकर आंदोलन खत्म करा दिया गया था।

घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और परिजनों को सूचना देकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: