मनोरंजन

Diwali 2025 Calendar: कब है छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, भाई दूज – जानिए 5 दिन के त्योहारों की सही डेट और मुहूर्त 

 

Diwali 2025 Calendar: दिवाली हिंदुओं का सबसे बड़ा पर्व माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये सिर्फ एक दिन का त्योहार नहीं है बल्कि पूरे 5 दिनों तक चलने वाला महापर्व होता है। जिसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और समापन भाई दूज पर। इस साल दिवाली पर्व की शुरुआत 18 अक्टूबर से हो रही है और इसका समापन 23 अक्टूबर को होगा। चलिए आपको बताते हैं इस साल धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं।

दिवाली 2025 कैलेंडर (Diwali 5 Days 2025)
धनतेरस 18 अक्टूबर 2025, शनिवार
छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार
बड़ी दिवाली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार
गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025, बुधवार
भाईदूज 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार
धनतेरस 2025 तिथि व मुहूर्त (Dhanteras 2025 Date)
दिवाली महापर्व के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन कुछ शुभ चीज खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। बता दें इस साल धनतेरस का त्योहार 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 07:39 से 08:25 बजे तक रहेगा।

छोटी दिवाली 2025 तिथि व मुहूर्त (Choti Diwali 2025 Date)
दिवाली उत्सव का दूसरा दिन नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान कृष्ण ने नरकासुर राक्षस का वध किया था। इसलिए इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक माना जाता है। लोग इस दिन घर की सफाई और शुद्धिकरण करते हैं। इस दिन हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व माना जाता है। तो वहीं कई लोग इस दिन यम के नाम का दीपक जलाते हैं।

बड़ी दिवाली 2025 तिथि व मुहूर्त (Badi Diwali 2025 Date)
दिवाली उत्सव के तीसरे दिन को बड़ी दिवाली के नाम से जाना जाता है। ये इस पर्व का सबसे मुख्य दिन होता है। इस दिन लक्ष्मी-गणेश की पूजा होती है। इस साल बड़ी दिवाली 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 7:08 से 08:18 बजे तक रहेगा।

गोवर्धन पूजा 2025 तिथि व मुहूर्त (Govardhan Puja 2025 Date)
दिवाली उत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा की जाती है। इस दिन भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर लोगों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। इस पर्व में प्रकृति और अन्न का आभार जताया जाता है। इस साल गोर्वधन पूजा 22 अक्टूबर 2025 को है। गोवर्धन पूजा का प्रातःकाल मुहूर्त 06:26 से 08:42 तक और सायाह्नकाल मुहूर्त दोपहर 03:29 से शाम 05:44 बजे तक रहेगा।



















भाई दूज 2025 तिथि व मुहूर्त (Bhai Dooj 2025 Date)
दिवाली उत्सव के पांचवें दिन भाई दूज पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए उनके माथे पर तिलक लगाती हैं। इस साल भाई दूज पर्व 23 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा और इस दिन भाई को टीका लगाने का मुहूर्त दोपहर 01:13 से 03:28 बजे तक रहेगा।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button