छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा, सर्द हवाओं की दस्तक, एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार

Uncategorized October 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा, सर्द हवाओं की दस्तक, एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलने लगा, सर्द हवाओं की दस्तक, एक दो जगह पर हल्की बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब विदाई की ओर है। सुबह की ओस और रात की ठंडी हवा ने आने वाली सर्दी का एहसास करा दिया है। मौसम विभाग के अनुसार 15 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह लौट सकता है। राजधानी रायपुर में मंगलवार को दिनभर मौसम सामान्य रहने की संभावना है। दोपहर में हल्की उमस और गर्माहट बनी रह सकती है, लेकिन शाम और रात में ठंडी हवाएं लोगों को राहत देंगी। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान लगातार गिरने की संभावना जताई गई है।

विशेषज्ञों का अनुमान है कि अक्टूबर के मध्य तक रात के तापमान में दो से तीन डिग्री की और कमी संभव है। धूप अब तीखी नहीं रही, हल्के बादल और ठंडी हवाएं दिन को सुहावना बना रही हैं। बदलते मौसम ने लोगों की जीवनशैली पर भी असर डालना शुरू कर दिया है।
सुबह की सैर पर निकलने वाले लोग अब स्वेटर और जैकेट पहनने लगे हैं। ग्रामीण इलाकों में पत्तों पर जमी ओस अब रोज सुबह की नई तस्वीर बन गई है। मौसम के इस बदलाव ने प्रदेश के लोगों को उमस और गर्मी से राहत दी है, वहीं सर्दियों की शुरुआत का नया अहसास भी दिला दिया है।

खबर शेयर करें: