Raigarh: हाथियों के हमले से बचने के लिए बच्चे को गोद में लेकर भागा पिता

रायगढ़ October 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh: हाथियों के हमले से बचने के लिए बच्चे को गोद में लेकर भागा पिता

Raigarh: हाथियों के हमले से बचने के लिए बच्चे को गोद में लेकर भागा पिता

 रायगढ़। धरमजयगढ़ में हाथियों की मौजदूगी लंबे समय से बनी हुई है। जिसमें 49 हाथी अलग अलग इलाके में विचरण कर रहे हैं। तमनार रेंज सामरूमा मार्ग में बाइक सवार का हाथी से एकाएक सामना हो गया। बाइक पर एक बच्चा भी सवार था। पिता अपनी और बच्चे की जान बचाने के लिए बाइक छोड़कर बच्चे को गोद में लेकर दौड़ा। वहीं हाथियों ने किसानों के धान की फसल भी नष्ट कर दी।

बता दें कि तमनार रेंज के सामारूमा जंगल में हाथी को सड़क किनारे देख दोनों ओर से वाहनों को रोक दिया गया था, लेकिन तभी धरमजयगढ़ की ओर से रायगढ़ जा रहे एक बाइक सवार ने उसे नहीं देखा और आगे बढ़ गया। बाइक में 2 युवक और एक बच्चा सवार थे। इस दौरान जैसे ही हाथी सड़क पर आया, युवकों का सामना एकाएक होते ही वे मौके पर ही बाइक को वहीं छोड़कर भागना शुरू कर दिया।

जिसमें एक व्यक्ति अपने गोद मे बच्चा भी रखा था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, हाथी ने उन्हें कुछ दूर तक दौड़ाया, लेकिन युवक भागकर अपनी जान बचा लिए। वीडियो तेजी इंटरनेट मीडिया में प्रसारित भी हो रहा है।

इन इलाकों में घुम रहे हाथी
बता दें कि रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में 49 हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं।जिसमें कापू रेंज में 17, बाकारूमा रेंज में 17, छाल में 08, धरमजयगढ़ में 05 के अलावा बोरो और लैलूंगा रेंज में भी एक-एक हाथी की मौजूदगी हैं। हाथियों के इस दल में 21 नर, 17 मादा के अलावा 13 शावक शामिल हैं।

कापू रेंज में विचरण कर रहे 17 हाथियों ने बीती रात जमकर तबाही मचाते हुए 81 किसानों के धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। ठीक इसी तरह छाल रेंज के सिंघीझाप और बाकारूमा के साजापाली में भी एक-एक किसान के फसल को मिलकर कुल 83 किसानों की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

 

मामले की जानकारी मिलते ही वन अमला मौके पर पहंचकर नुकसान का आंकलन करते हुए मुआवजे की प्रक्रिया की जा रही है। इधर हाथियों की जंगलों से लेकर आबादी वाले क्षेत्रों में मौजूदगी से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। जबकि जनहानि रोकने के लिए हाथी मित्र दल व वन कर्मियों के द्वारा गांव-गांव में मुनादी करवाया जा रहा है। लोगों को जंगल की ओर नही जाने की सलाह दी जा रही हैं।

खबर शेयर करें: