छत्तीसगढ़रायगढ़

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर धमकाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

रील बनाकर अपराधी छवि गढ़ने वाले युवकों को पुलिस ने रतनपुर क्षेत्र से दबोचा, यूपी से ट्रैक कर की गई कार्रवाई — गिरोह से हथियार, चाकू, बुलेट और एयर गन जब्त

सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर धमकाने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बिलासपुर। सोशल मीडिया पर लगातार रील बनाकर हथियार लहराने, धमकी देने और लोगों में डर का माहौल बनाने वाले चार बदमाशों को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में लुट्टू पांडेय, शिवम मिश्रा, लक्की यादव और शंभू यादव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रिवॉल्वर, एक एयर गन, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और लुट्टू पांडेय की बुलेट मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार, ये सभी आरोपी सोशल मीडिया पर बार-बार ऐसी रीलें डाल रहे थे जिनमें वे हथियार लहराकर लोगों को डराने और अपने आपराधिक छवि को स्थापित करने का प्रयास कर रहे थे। इनकी हरकतों से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बनने लगा था।

बिलासपुर पुलिस की विशेष टीम इन आरोपियों को लंबे समय से ट्रैक कर रही थी। पुलिस के दायरे से बचने के लिए ये लोग बार-बार अपनी लोकेशन बदलते हुए उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर, बनारस और इलाहाबाद जैसे शहरों में छिपते रहे। तकनीकी निगरानी और स्थानीय इनपुट के आधार पर पुलिस ने इन्हें बनारस से ट्रैक करते हुए रतनपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी लुट्टू पांडेय उर्फ रितेश, लक्की यादव, शंभू यादव और शिवम मिश्रा आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। उनके खिलाफ पहले से ही कई गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि इन पर हत्या के प्रयास, नशे के कारोबार, चाकू से हमला करने और संगठित रूप से दहशत फैलाने जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज हैं।
आरोपियों के खिलाफ दर्ज प्रकरणों में बीएनएस की धारा 296, 331, 324(4), 351(2), 191(2), 115(2), 3(5), 49, 111, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 22, 29 शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से बरामद हथियारों को विधिवत जप्त कर लिया गया है और उनके खिलाफ संगठित अपराध की धारा जोड़कर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही उनके परिजनों और गिरोह के अन्य सदस्यों द्वारा अर्जित अवैध संपत्तियों की पहचान कर जप्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान की जा रही है।

बिलासपुर पुलिस का स्पष्ट संदेश:
सोशल मीडिया पर हथियार लहराने, धमकी देने या डर फैलाने जैसी गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने कहा है कि ऐसे अपराधियों पर कानूनी शिकंजा इस तरह कसा जाएगा कि उन्हें अपने कृत्य पर पछतावा होगा।









इसी अभियान के तहत थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिस्तौल बरामद की है। लुट्टू पांडेय से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अविनाश बोरकर उर्फ दद्दू और सुमित महाजन को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button