Uncategorized

घर के अंदर छिपा था नशे का जाल! एक ही परिवार की 2 महिलाएं और एक पुरुष गिरफ्तार — 16 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा…

जशपुर में ऑपरेशन ‘अंकुश’ की बड़ी सफलता — ओडिशा से पकड़े गए फरार तस्कर, स्कॉर्पियो और स्कूटी में छिपाकर रखते थे गांजा

जशपुर। नशे के कारोबार में संलिप्त एक ही परिवार के तीन सदस्यों को पत्थलगांव की बागबहार पुलिस ने ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं — सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं।

मामला थाना बागबहार क्षेत्र के ग्राम कुकरगांव मोहनीपूरी का है। 24 अगस्त को निगरानी बदमाश रामप्रताप यादव के घर में पुलिस ने छापा मारा था। पुलिस को देखते ही आरोपी परिवार घर में ताला लगाकर फरार हो गया। तलाशी के दौरान सोफे, कूलर और स्कॉर्पियो में छिपाकर रखा गया 16 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत करीब ₹4.50 लाख बताई जा रही है।

पुलिस ने पहले ही मुख्य आरोपी रामप्रताप यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि उसकी पत्नी गुलाबी यादव, बेटा नूरपति यादव और बहू शांति उर्फ नूरो बाई फरार थे।
पुलिस को सूचना मिली कि तीनों ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के वलींगा गांव में छिपे हैं, जिसके बाद टीम ने दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें गांजा रायगढ़ जिले के एक व्यक्ति ने बिक्री के लिए दिया था, जिसे पुलिस ने अब मुख्य सप्लायर के रूप में चिन्हित कर लिया है। वह फिलहाल फरार है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि “नशे के कारोबार में लिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।”
पुलिस अब मुख्य सप्लायर की तलाश में जुटी हुई है और जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद जताई है।

रातों-रात फरार हुआ पूरा परिवार, अब सलाखों के पीछे — कूलर से निकला ‘नशे का जखीरा’, पुलिस भी रह गई दंग!





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button