खेल

यशस्वी जायसवाल एक ही दिन में दो बार किया ये कारनामा, कर ली विराट कोहली की बराबरी 

Yashasvi Jaiswal Record: यशस्वी जायसवाल जब अपने रंग में होते हैं तो उन्हें रोकना किसी भी गेंदज के लिए मुश्किल होता है। दिल्ली में फिर से यशस्वी जायसवाल ने एक कमाल की पारी खेली। उन्होंने पहले अपना अर्धशतक पूरा किया और उसके बाद शतक भी ठोक दिया। कुछ ही देर बाद जायसवाल ने अपने 150 रन भी पूरे कर लिए। ये दूसरी बार है, जब जायसवाल ने मैच के पहले ही दिन 150 से बना दिए हों। इससे पहले ये काम भारत के लिए केवल विराट कोहली ही कर पाए हैं।

केएल राहुल जल्दी आउट हुए, साई सुदर्शन और गिल का मिला साथ
दिल्ली में खेले जा रहे भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में यशस्वी जायसवाल एक बार फिर से ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। उनके जोड़ीदार केएल राहुल जल्दी आउट होकर चले गए, लेकिन जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा। उन्हें पहले साई सुदर्शन का साथ मिला और फिर जब वे आउट हो गए तो कप्तान शुभमन गिल भी उनका साथ देने का काम किया।

केवल 224 बॉल पर पूरे किए 150 रन
यशस्वी जायसवाल ने अपने 150 रन 224 बॉल पर पूरे कर लिए। इस दौरान उनके बल्ले से 19 चौके आए। उनकी बल्लेबाजी कितनी संयमित थी, ये बात इससे समझी जा सकती है कि 150 रन पूरे करने तक उन्होंने कोई सिक्स नहीं लगाया था। ये दूसरी बार हुआ है, जब जायसवाल ने भारत में टेस्ट के पहले दिन 150 से अधिक रन बनाए हैं। इससे पहले जब साल 2024 में इंग्लैंड की टीम भारत आई ​थी, तब विशाखापट्टनम में खेले गए मुकाबले के पहले ही दिन जायसवाल ने 179 रन बनाए थे।

विराट कोहली ने भी दिल्ली और विशाखापट्टनम में बनाए थे 150 से अधिक रन
इससे पहले भारतीय बल्लेबाज के तौर पर केवल विराट कोहली ही ऐसा काम कर पाए हैं। कोहली ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम में 151 रन और इसके बाद साल 2017 में दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 156 रन बनाए थे। ये दोनों काम उन्होंने टेस्ट के पहले ही दिन किए थे। हालांकि कोहली ने केवल 150 ही रन बनाए, लेकिन जायसवाल ने उससे भी ज्यादा बनाए हैं। यहां ध्यान रखिएगा कि जायसवाल ओपनिंग के लिए आते हैं और विराट कोहली अक्सर नंबर चार पर ही बल्लेबाजी के लिए आए हैं। इसलिए रनों का इतना अंतर तो होता ही है। अब देखना होगा कि यशस्वी जायसवाल अपनी इस पारी को और कितना बड़ा बना सकते हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button