साय सरकार ने सौंपे 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र : ओपी चौधरी 

रायगढ़ October 9, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
साय सरकार ने सौंपे 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र : ओपी चौधरी 

साय सरकार ने सौंपे 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र : ओपी चौधरी 

रायगढ़। सशक्त युवा, समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्प दोहराते हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गये। ओपी ने कहा युवाओं के लिये रोजगार के नए अवसरों और भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शिता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता के साथ संपन्न कराने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध हैं। हमारी सरकार योग्यता को सर्वोपरि रखकर पूरी पारदर्शिता के साथ रोजगार सृजन, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है, ताकि न केवल युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो, बल्कि एक रोजगारयुक्त एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का सपना भी साकार हो सके।

खबर शेयर करें: