मनोरंजन

Karwa Chauth Mehndi 2025: आज इस मुहूर्त में लगवाएं करवा चौथ की मेहंदी, शादीशुदा जीवन में हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

Karwa Chauth Mehndi 2025: मेहंदी को सुहाग का प्रतीक माना गया है इसलिए शुभ अवसरों पर इसे जरूर लगाया जाता है। अगर बात करवा चौथ की हो तो इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है। महिलाएं करवा चौथ के दिन एक से बढ़कर एक सुंदर डिजाइन की मेहंदी लगवाती हैं। कहते हैं मेहंदी न केवल खूबसूरती बढ़ाती है बल्कि सौभाग्य को निखारने का भी काम करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेहंदी अगर शुभ मुहूर्त में लगाई जाए तो इससे और भी ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। 10 अक्टूबर को करवा चौथ है जानिए इसकी मेहंदी कब और किस मुहूर्त में लगवाएं।

 

करवा चौथ की मेहंदी कब लगाएं?
अमूमन करवा चौथ की मेहंदी एक दिन पहले लगाई जाती है। मेहंदी लगाने के लिए प्रदोष काल का समय सबसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार का दिन मेहंदी लगाने के लिए शुभ होता है। खास बात ये है कि इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को शुक्रवार के दिन ही पड़ रहा है। ऐसे में आप इससे एक दिन पहले गुरुवार को या फिर व्रत वाले दिन भी मेहंदी लगवा सकती हैं। मेहंदी लगवाने के लिए रोहिणी, मृगशिरा, अनुराधा, उत्तरा फाल्गुनी और रेवती नक्षत्र विशेष रूप से लाभकारी होते हैं।

करवा चौथ की मेहंदी लगाने का शुभ मुहूर्त 2025
वैसे तो करवा चौथ की मेहंदी आप अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी लगवा सकती हैं लेकिन अगर मेहंदी लगाने के सबसे शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो ये मुहूर्त 9 अक्टूबर की शाम 05:58 से 07:12 बजे तक रहेगा। अगर आप इस समय पर मेहंदी लगाती हैं तो ये आपके दांपत्य जीवन के लिए बेहद शुभ साबित होगा। मेहंदी लगवाते समय मन में शिव-पार्वती का ध्यान जरूर करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। रायगढ़ टॉप न्यूज एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button