Raigarh News: रायगढ़ में ढाबा पर पुलिस की दबिश, ढाई हजार लीटर अवैध डीजल जब्त, ढाबा मालिक और बेटा गिरफ्तार

रायगढ़ October 7, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में ढाबा पर पुलिस की दबिश, ढाई हजार लीटर अवैध डीजल जब्त, ढाबा मालिक और बेटा गिरफ्तार

Raigarh News: रायगढ़ में ढाबा पर पुलिस की दबिश, ढाई हजार लीटर अवैध डीजल जब्त, ढाबा मालिक और बेटा गिरफ्तार

रायगढ़: रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। सोमवार, 6 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम लाखा स्थित यादव ढाबा पर छापा मारकर 2590 लीटर अवैध डीजल जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,33,100 है।

ढाबा मालिक और बेटे गिरफ्तार
पुलिस को सूचना मिली थी कि ढाबा संचालक हलधर यादव और उसका बेटा कृष्णा यादव अपने ढाबे के पीछे बने कमरे में डीजल का अवैध भंडारण कर बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने ढाबे की घेराबंदी कर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने ढाबा संचालक हलधर यादव (60 वर्ष) और उसके बेटे कृष्णा यादव (29 वर्ष) को हिरासत में लिया। तलाशी में उनके मकान के पीछे बने कमरे से भारी मात्रा में प्लास्टिक के डिब्बों और ड्रमों में भरा डीजल बरामद हुआ। पुलिस ने डीजल के साथ-साथ उसे रखने और निकालने में प्रयुक्त प्लास्टिक चाड़ी, पाइप और टीन जार भी जब्त किए हैं।

आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता और आवश्यक वस्तु अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल और साइबर सेल के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

खबर शेयर करें: