रायगढ़

Raigarh: भिलाई में ‘देश राग’ कॉम्पिटिशन में रायगढ़ की बेटियों का जलवा, जीते कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

 रायगढ़: रायगढ़ जिले की आयत डांस एकेडमी की छात्राओं ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। 5 अक्टूबर को भिलाई में आयोजित ‘देश राग इंटरनेशनल डांस एंड म्यूजिक फेस्टिवल एंड कॉम्पिटिशन’ में एकेडमी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किए।

संस्कारधानी भिलाई के ऑडिटोरियम का मंच रायगढ़ की इन उभरती हुई प्रतिभाओं के नृत्य, ताल और लय की मोहक छटा से सराबोर हो उठा। इस भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकारों ने शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां दीं, लेकिन रायगढ़ की युवा नृत्यांगनाओं ने अपनी कला से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गुरु तब्बू परवीन को ‘ज्ञान स्रोत सम्मान’
आयत डांस एकेडमी की संचालिका और अंतर्राष्ट्रीय नृत्यांगना गुरु तब्बू परवीन के कुशल प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और अथक परिश्रम से ही छात्राओं ने विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान हासिल किए। कार्यक्रम के दौरान गुरु तब्बू परवीन को भी वस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंट कर ‘ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान’ से नवाजा गया, जो उनकी छात्राओं की सफलता में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रमाण है।

पुरस्कार जीतने वाली छात्राएं:

प्रथम पुरस्कार

दिविशा शर्मा









ह्रितवी अग्रवाल

कियाना मोटवानी

श्रीनिका अग्रवाल

चेतल चौहान

अनुजा बाजपेयी

द्वितीय पुरस्कार

कृष्णावी सिंह

नाव्या सिंह

राव्या कौर टुटेजा

अवंतिका मेहता

दिविशा बोंडिया

राधाया अग्रवाल (अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति के लिए)

इन युवा कलाकारों की यह शानदार उपलब्धि न केवल उनके लिए, बल्कि पूरे रायगढ़ घराना और शहर के लिए गर्व का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है।

राधाया अग्रवाल अपनी प्रभावशाली कथक प्रस्तुति के लिए रहीं इसी तरह कार्यक्रम में उपस्थित दर्शकों और निर्णायक मंडल ने सभी बचों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की। इस अवसर पर, कार्यक्रम में आयत डांस एकेडमी की नृत्य शिक्षिका एवम संचालिका गुरु तब्बू परवीन जी को वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर ज्ञान स्रोत गुरु सम्मान से सम्मानित किया गया, जो उनकी छात्राओं की सफलता में उनके अथक परिश्रम मार्गदर्शन और योगदान का प्रमाण है। एकेडमी की छात्राओं को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई और उनके उजवल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया। यह उपलब्धि न केवल इन युवा कलाकारों के लिए, बल्कि पूरे रायगढ़ शहर के लिए गर्व का विषय है, जिसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत किया है। और रायगढ़ घराना का नाम रोशन किया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button