छत्तीसगढ़

भारत के पैरा-एथलीट्स का ऐतिहासिक कारनामा! वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में जीते 22 पदक, गूंजा भारत का परचम

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी खिलाड़ियों को बधाई, कहा — “नए भारत की नई उड़ान का सजीव उदाहरण”

रायपुर, 6 अक्टूबर 2025। नई दिल्ली में आयोजित वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के पैरा-एथलीट्स ने अपने साहस, समर्पण और कठिन परिश्रम से विश्व मंच पर नया इतिहास रच दिया है। भारतीय दल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक जीतकर देश का नाम अंतरराष्ट्रीय खेल जगत में स्वर्णाक्षरों में दर्ज करा दिया है।

इस शानदार उपलब्धि पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भारतीय पैरा-एथलीट्स को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन पूरे राष्ट्र के लिए प्रेरणा का स्रोत है। मुख्यमंत्री ने कहा—

“हमारे पैरा-एथलीट्स ने यह सिद्ध कर दिया है कि जब संकल्प अडिग हो और मेहनत निरंतर, तब कोई भी मंज़िल असंभव नहीं होती।”

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल खेल जगत के लिए बल्कि हर नागरिक के लिए प्रेरणादायक है। इसने देशभर में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास और गर्व की भावना का संचार किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उनकी यह सफलता ‘नए भारत की नई उड़ान’ का सजीव उदाहरण है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश अपने पैरा-एथलीट्स पर गर्व महसूस कर रहा है, जिन्होंने पूरे विश्व के सामने भारतीय जज़्बे और संघर्ष की नई परिभाषा लिखी है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button