खेल

Asia Cup 2025: अभिषेक शर्मा के निशाने पर अब मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड, सिर्फ 34 रन बनाते ही बना देंगे नया कीर्तिमान

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में अभी तक किसी एक बल्लेबाज को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा देखने को मिली है तो वह टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा हैं। भारतीय टीम ने अब तक टूर्नामेंट में कुल 5 मुकाबले खेले हैं और सभी में अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बोलते हुए दिखाई दिया है, जिसमें वह टीम को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे हैं। अभिषेक अब तक एशिया कप 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उनके नाम कुल 248 रन दर्ज हो चुके हैं। वहीं टीम इंडिया जो फाइनल में अपनी जगह को पक्का कर चुकी है, उसे अभी 2 मुकाबले और खेलने हैं, जिसमें अभिषेक पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

अभिषेक शर्मा सिर्फ 34 रन और बनाते ही मोहम्मद रिजवान के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे
टी20 एशिया कप के इतिहास में एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान के नाम पर है, जिन्होंने साल 2022 में खेले गए संस्करण में 6 मैचों में खेलते हुए 281 रन बनाए थे। वहीं इस लिस्ट में अभी दूसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम है जिन्होंने भी साल 2022 के एशिया कप के संस्करण में 5 मैचों में खेलते हुए कुल 276 रन बनाए थे। अभिषेक अभी इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिसमें उन्होंने 5 मैचों में खेलते हुए 248 रन बना लिए हैं। ऐसे में यदि अभिषेक फाइनल सहित बाकी बचे 2 मैचों में 34 रन और बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

टी20 एशिया कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका
भारतीय टीम के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 एशिया कप के इतिहास में लगातार 2 फिफ्टी प्लस रनों की पारी खेलने वाले विराट कोहली के बाद अब तक के सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। ऐसे में यदि अभिषेक शर्मा 26 सितंबर को श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में फिफ्टी लगाने में कामयाब होते हैं तो वह विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button