राजगाम पुर में अग्रसेन जयंती समारोह: रेखा महमिया होंगी मुख्य वक्ता

रायगढ़ September 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
राजगाम पुर में अग्रसेन जयंती समारोह: रेखा महमिया होंगी मुख्य वक्ता

राजगाम पुर में अग्रसेन जयंती समारोह: रेखा महमिया होंगी मुख्य वक्ता

रायगढ़। अग्रवाल समाज के प्रमुख त्योहार अग्रसेन जयंती के अवसर पर राजगाम पुर आयोजित होने वाले एक ग्रैंड समारोह में राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण की प्रमुख श्रीमती रेखा महमिया मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत करेंगी।

श्रीमती महमिया, जो महिलाओं के उत्थान और उनके अधिकारों के लिए देश भर में कार्य करने के लिए जानी जाती हैं, इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, शिक्षा और समाज में उनकी भूमिका पर अपने विचार रखेंगी।

आयोजकों का कहना है कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों, जिनमें सामूहिक हित, समानता और सामाजिक न्याय प्रमुख थे, को आगे बढ़ाना है। श्रीमती महमिया का संबोधन इन्हीं मूल्यों को महिलाओं के विकास से जोड़ते हुए एक नई दिशा प्रदान करेगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज सेवियों का सम्मान भी किया जाएगा।

खबर शेयर करें: