छत्तीसगढ़

CG News: पुलिस ने जप्त किया डेढ़ लाख का गांजा, 5 अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

रायपुर: रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन निश्चय” के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल दो महिलाओं और दो नाबालिगों सहित कुल पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 15 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 1,50,000 रुपये है।

कैसे हुई गिरफ्तारी?

पुलिस महानिरीक्षक  अमरेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार पर लगातार नजर रख रही है। 19 सितंबर 2025 को, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को सूचना मिली कि गंज थाना क्षेत्र के नहरपारा स्थित एक होटल के कमरे में कुछ लोग गांजे के साथ रुके हुए हैं।

सूचना मिलते ही, ACCU और गंज थाना पुलिस की एक संयुक्त टीम ने होटल में छापा मारा। पुलिस ने कमरे से दो पुरुषों और तीन महिलाओं को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान जितेंद्र कश्यप (राजस्थान), अस्मिता विजय ठाकुर (गुजरात), और अंबिका विजय परमार (गुजरात) के रूप में हुई। इनके साथ एक नाबालिग लड़का और एक नाबालिग लड़की भी थे। पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, जिसमें गांजा पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी:

पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

जितेंद्र कश्यप (27 वर्ष), निवासी सादलपुर, जिला चुरू (राजस्थान)

अस्मिता विजय ठाकुर (35 वर्ष), निवासी गांधीनगर (गुजरात)

अंबिका विजय परमार (45 वर्ष), निवासी अहमदाबाद (गुजरात)

विधि के साथ संघर्षरत दो नाबालिग।

इस पूरी कार्रवाई में थाना गंज प्रभारी भावेश गौतम और ACCU प्रभारी परेश पाण्डेय के नेतृत्व में पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

This will close in 20 seconds