मनोरंजन

दूध और चाय के जले हुए बर्तन बार बार घिसने के बाद भी नहीं हो रहे हैं साफ? इन Kitchen Hacks से मिनटों में लगेंगे चमकने 

 Kitchen Hacks: घर में जले बर्तनों को साफ करना बेहद मुश्किल काम होता है जैसे- दूध या चाय के जले हुए बर्तन या फिर जली हुई कड़ाही। इन्हें साफ़ करने के लिए लोग कई तरह के तरीकों को अपनाते हैं। कुछ लोग गर्म पानी और साबुन का पानी इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग रेट का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई कोशिशों के बाद भी बर्तनों की चमक लौट नहीं पाती है। ऐसे में अगर आप ये कुछ देसी तरीका अपनाएं तो इन बर्तनों की चमक वापस आ सकती है। तो, जानते हैं ऐसे ही टिप्स के बारे में जो आपके बर्तनों की चमक बढ़ा सकती है।

जले हुए बर्तन को साफ करने के आसान तरीके
नींबू का इस्तेमाल करें: जले हुए बर्तनों को साफ करने के लिए आप नींबू का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा इसलिए कि नींबू में साइट्रिक एसिड है जो कि नेचुरल तरीके से काम करता है और फिर गंदगी के साथ रिएक्ट करके इसे साफ करने में मदद करता है। नींबू का सारा रस निकाल लें और बर्तनों में डालकर छोड़ दें। कुछ देर बार इसमें ऊपर से गर्म पानी डाल लें और इसकी सफाई शुरू करें जिससे जले हुए बर्तनों की सफाई में मदद मिलती है।

सिरका भी है मददगार: सिरका बहुत तेजी से रिएक्ट करता क्योंकि इसमें साइट्रिक एसिड समेत कई रिएक्टेंट्स होते हैं। अगर आप दूध के जले हुए हुए बर्तनों को आसानी से साफ करना चाहते हैं तो, आपको कड़ाही में इस सिरके को डाल देना है और इसे एक घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ देना है। इसके बाद गर्म पानी के साथ स्क्रब करते हुए बर्तनों को साफ करें। ऐसा करना जली हुई कड़ाही को साफ करने और इसे चमकाने में मदद करता है।

बेकिंग सोडा से करें सफाई: अब आपके लिए बेकिंग सोडा बड़ी तेजी से काम कर सकता है। ये काफी हाइली रिएक्टेंट माना जाता है और फिर जले हुए बर्तन को तेजी से साफ करता है। ऐसे में आपको करना ये है कि बेकिंग सोडा में हल्का सा पानी मिलाएं और एक गाढ़ा लेप तैयार करें। फिर इस लेप को कड़ाही में पूरी तरह से लगा लें। 40 मिनट या फिर रातभर इसे ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इसे स्क्रब करें और फिर गुनगुने पानी से बर्तनों को साफ करें। इस तरह करना आपके बर्तनों को चमका सकता है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button