छत्तीसगढ़

CG चिटफंड धोखाधड़ी: पुलिस ने प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन के 2 फरार शेयरहोल्डर को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा पुलिस को चिटफंड कंपनियों के खिलाफ चल रही कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आम जनता से पैसे दोगुना करने का झांसा देकर फरार चल रही कंपनी प्रतिष्ठा इंफ्राकॉन इंडिया लिमिटेड के दो फरार शेयरहोल्डरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी पिछले कई सालों से पुलिस की गिरफ्त से बच रहे थे।

कब दर्ज हुआ था मामला?
यह मामला वर्ष 2015 और 2021 में थाना सिटी कोतवाली जांजगीर में दर्ज हुआ था। कंपनी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले विजय कुमार गढ़ेवाल ने बताया था कि उन्हें कंपनी ने एक साल में पैसे दोगुना करने का लालच दिया था। उन्होंने हर महीने 2100 रुपये जमा किए। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद जब वह पैसे लेने गए तो कंपनी का ऑफिस बंद मिला और सभी संचालक फरार हो चुके थे।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:
भैरो मिश्रा उर्फ मोगली रामधन मिश्रा (40), जांजगीर

चांद मुहम्मद खान (37), जांजगीर

पुलिस के अनुसार, पहले भी इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। ये दोनों आरोपी तब से फरार थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर दोनों को जांजगीर से हिरासत में लिया।

आरोपियों ने किए चौंकाने वाले खुलासे
पूछताछ में, गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि कंपनी के मुख्य संचालक संजीव गुहा, अमित सरकार और सुभायन बनर्जी थे। उन्होंने ही इन दोनों को और अन्य लोगों को एक-एक हजार का शेयरहोल्डर बनाया था। उन्होंने यह भी बताया कि 2015 में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद संजीव गुहा ने कंपनी बंद कर दी थी और सारे दस्तावेज अपने पास रख लिए थे। पुलिस को इन आरोपियों से कोई भी दस्तावेज या सामान नहीं मिला है।







यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देश पर की गई, जिसमें नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती कविता ठाकुर के नेतृत्व में थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय और प्रवीण कुमार द्विवेदी की टीम का अहम योगदान रहा। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button