छत्तीसगढ़रायगढ़

अब रिटायर्ड मीडिया कर्मियों को हर महीने मिलेंगे 20 हजार, साय कैबिनेट ने लगाई मुहर

वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने सीएम साय का जताया आभार

रायगढ़ टॉप न्यूज 09 सितंबर। मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि के तहत सेवानिवृत्त हो चुके मीडिया कर्मियों को दी जाने वाली सम्मान राशि 10 हजार रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 20 हजार रूपए प्रतिमाह करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसकी घोषणा वर्ष 2025-26 के बजट में की गई थी।
इस महत्वपूर्ण फैसले का स्वागत करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट्स फेडरेशन के प्रदेश महसचिव व वरिष्ठ पत्रकार अनिल रतेरिया ने सेवानिवृत्त पत्रकारों की सम्मान निधि 10,000 से बढ़ाकर 20,000 करने के फैसले के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय पत्रकारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि साय कैबिनेट का यह फैसला पत्रकारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है। छत्तीसगढ़ में पत्रकारों की स्थिति को देखते हुए यह फैसला पत्रकारों व उनके परिवार के लिए सकारात्मक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पत्रकारों के प्रति संवेदनशील है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button