खेल

BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौंपी कप्तानी, टीम का कर दिया एलान; इन खिलाड़ियों को मिली जगह, ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ संभालेंगे जिम्मेदारी

Shreyas Iyer:  भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 16 सितंबर से खेले जाने वाले 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए इंडिया-ए टीम का एलान कर दिया है. श्रेयस अय्यर को इस टीम का कप्तान बनाया गया है. बता दें कि इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच लखनऊ में 2 अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेले जाएंगे. पहला मैच 16 से 19 सितंबर और दूसरा मैच 23 से 25 सितंबर के बीच खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 2 टेस्ट के लिए इंडिया-ए की टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, एन जगदीसन (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, हर्ष दुबे, आयुष बदोनी, नितीश कुमार रेड्डी, तनुष कोटियन, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, मानव सुथार और यश ठाकुर

बता दें कि केएल राहुल और मोहम्मद सिराज भी ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ इंडिया-ए के लिए खेलेंगे. हालांकि, दोनों भारतीय स्टार दूसरा टेस्ट मैच खेलेंगे. केएल राहुल और मोहम्मद सिराज को दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए टीम में शामिल किया जाएगा. दोनों भारतीय स्टार पहले अनऑफिशियल टेस्ट के बाद टीम में दो खिलाड़ियों की जगह लेंगे.

देखें इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के मैचों का शेड्यूल

इंडिया-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए के बीच 16 सितंबर से लखनऊ में पहला अनऑफिशियल टेस्ट मैच खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा अनऑफिशियल टेस्ट 23 सितंबर से लखनऊ के इकाना में ही खेला जाएगा. इसके बाद कानपुर में तीन वनडे मैच भी खेले जाएंगे. वनडे मैचों के लिए अभी टीम का एलान नहीं हुआ है. अभी बीसीसीआई ने सिर्फ बहुदिवसीय मैच यानी अनऑफिशियल टेस्ट मैचों के लिए ही टीम का एलान किया है.

रोहित शर्मा खेलेंगे ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 3 वनडे!



















मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ 30 सितंबर से 5 अक्टूबर के बीच होने वाली अनऑफिशियल वनडे सीरीज में खेलने की इच्छा जाहिर की है. माना जा रहा है कि रोहित से ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद वनडे के भविष्य के बारे में सोचने को कहा जा सकता है. ऐसे में रोहित वो हर कोशिश कर रहे हैं, जिससे उनकी जगह टीम में बनी रहे. रोहित शायद इसलिए ही ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलने को तैयार हो रहे हैं, ताकि वो अपने प्रदर्शन से लोगों को जवाब दे सकें.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button