मनोरंजन

अल्लू अर्जुन पर टूटा दुखों का पहाड़, दादी अल्लू कनकरत्नम का 94 साल की उम्र में निधन, मुंबई से रवाना हुए एक्टर

नई दिल्ली।  अल्लू अर्जुन के घर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उनकी 94 साल की दादी अल्लू कनकरत्नम का निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार देर रात को आखिरी सांस ली। अल्लू अर्जुन शूटिंग के सिलसिले में मुंबई में थे, वे शनिवार को तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

लेजेंडरी तेलुगू एक्टर और पद्मश्री अल्लू रामलिंगैया की पत्नी और एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम गारू का निधन हो गया। उनकी मौत के बाद अल्लू अर्जुन मुंबई एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हो गए, जबकि एक्टर राम चरण ने ‘पेड्डी’ की शूटिंग कैंसिल कर दी है।

लेजेंडरी तेलुगू एक्टर और पद्मश्री अल्लू रामलिंगैया की पत्नी और एक्टर अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम गारू का शनिवार को निधन हो गया। उनकी मौत के बाद अल्लू अर्जुन एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए, जबकि एक्टर राम चरण ने ‘पेड्डी’ की शूटिंग कैंसिल कर दी है।

94 साल की थीं अल्लू अर्जुन की दादी
अल्लू अर्जुन की दादी अल्लू कनकरत्नम गारू 94 साल की थीं। उन्होंने शुक्रवार देर रात को (30 अगस्त 2025) 1:45 बजे आखिरी सांस ली। उम्र संबंधी बीमारियों के कारण उनका निधन हो गया है।

अल्लू अर्जुन को एयरपोर्ट पर देखा गया

 



















एक वायरल वीडियो में अल्लू अर्जुन अपनी दादी को आखिरी विदाई देने के लिए मुंबई से हैदराबाद रवाना होते हुए दिखाई दिए। आंध्र प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण की पत्नी अन्ना लेजनेवा भी अल्लू अरविंद के घर-परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने पहुंची हैं।

 

दोपहर में होगा अंतिम संस्कार
जानकारी के अनुसार, अल्लू कनकरत्नम का पार्थिव शरीर सुबह 9 बजे से निर्माता अल्लू अरविंद के घर पर उनके परिवार, दोस्तों और जानने वालों के लिए अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अल्लू कनकरत्नम के दामाद मेगास्टार चिरंजीवी सारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। अल्लू अर्जुन की दादी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर कोकापेट में होगा।

 

चिरंजीवी ने सास के लिए लिखा भावुक पोस्ट

चिरंजीवी ने अपनी सास के निधन पर X पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा है, ‘हमारी सास… अल्लू रामलिंगय्या गारू की पत्नी कनकरत्नम गारू का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने हमारी फैमिली के लिए जो प्यार, साहस और लाइफ वैल्यूज दिखाए, वो हमेशा हमारे लिए प्रेरणा रहेंगे। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि उनकी पवित्र आत्मा को शांति मिले।’

 

अल्लू अर्जुन और राम चरण ने रोकी शूटिंग
अल्लू अर्जुन और राम चरण दोनों ने शोक में डूबे परिवार के साथ समय बिताने के लिए फिल्मों की शूटिंग टाल दी है। अल्लू अर्जुन डायरेक्टर एटली के साथ मुंबई में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, वे तुरंत हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। राम चरण ने भी मैसूर में चल रही ‘पेड्डी’ की शूटिंग रोक दी है। पवन कल्याण और नागा बाबू इस समय विशाखापट्टनम में हैं।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button