रायगढ़

Raigarh News: चक्रधर समारोह:  भाव, ताल और लय का देखने को मिला अद्भुत संगम, रायपुर की अंजली शर्मा ने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति और शिव पंचाक्षर स्त्रोत में किया कथक का अद्भुत प्रदर्शन

 

भारतीय संस्कृति की गहराई और शास्त्रीय नृत्यकला की समृद्ध परंपरा का सजीव हुआ दर्शन

रायगढ़, 29 अगस्त 2025 // अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के तीसरे दिन रायपुर की युवा एवं प्रतिभाशाली कथक नृत्यांगना सुश्री अंजली शर्मा ने अपनी नृत्य प्रतिभा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने गणेश वंदना, दुर्गा स्तुति और शिव पंचाक्षर स्त्रोत पर आधारित कथक की भावपूर्ण एवं मनमोहक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही तिहाई और तोड़े-टुकड़ों की बारीक पेशकश ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ा दिया। उनकी प्रस्तुति में भारतीय संस्कृति की गहराई और शास्त्रीय नृत्यकला की समृद्ध परंपरा का सजीव दर्शन हुआ।

बता दे कि सुश्री अंजली शर्मा पिछले 12 वर्षों से शास्त्रीय कथक का अभ्यास कर रही हैं और अब तक देशभर के 50 से अधिक मंचों पर अपनी प्रस्तुतियाँ दे चुकी हैं। उनकी नृत्य शैली में भाव, ताल और लय का ऐसा अद्भुत संगम देखने को मिलता है, जो दर्शकों के हृदय को गहराई तक स्पर्श करता है। उन्होंने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी भाग लिया है और अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सम्मान अर्जित किया है। कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।









IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button