Raigarh News: कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रायगढ़ August 27, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Raigarh News: कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी की मोहक प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

रायगढ़, 27 अगस्त 2025/ दिल्ली से चक्रधर समारोह में कार्यक्रम देने पहुंचे देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपने नृत्य कौशल के प्रदर्शन से सबका मन मोह लिया। पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपनी पहली प्रस्तुति से 40 वे चक्रधर समारोह की शुरुआत की।उन्होंने जयपुर घराने का कत्थक नृत्य प्रस्तुत किए। उन्होंने 4 वर्ष की उम्र से ही कथक का प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था। उन्हें 2003 में तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही उन्हें अन्य कई पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनकी कला पारंपरिकता और आधुनिकता का अद्भुत संगम है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनेकों सम्मान प्राप्त किए हैं।

खबर शेयर करें: