Raigarh News:  चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया साफ

रायगढ़ August 22, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News:  चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया साफ

Raigarh News:  चोरों ने शिक्षक के घर को बनाया निशाना, नकदी-जेवर समेत एक लाख के सामान पर हाथ किया साफ

रायगढ़। रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरो ने एक शिक्षक के मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने नकदी और जेवर समेत करीब एक लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित की शिकायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला कापू थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक, शिक्षक बजरंग बघेल ने कापू थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह सीतापुर में था, उसके पिता ने बताया कि घर में चोरी हो गई है। इस सूचना के बाद जब वह सीतापुर से बन्धनपुर बौराहाडांड अपने घर आया तो देखा कि चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे थे और घर के सभी कमरों एवं दो आलमारी, एक बडी पेटी का ताला तोड़कर नकदी रकम 40 हजार, सोने का जेवर, कांस्य की 2 नग लोटा एवं 2 नग कांस्य की थाली के अलावा अन्य सामान को मिलाकर चोरों ने उसके घर से तक़रीबन एक लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

खबर शेयर करें: