खेल

दिल्ली में ईडी के दफ्तर पहुंचे सुरेश रैना, बेटिंग ऐप मामले में होगी पूछताछ

 

Suresh Raina: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े धन शोधन मामले में पूछताछ के लिए बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए. आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि संघीय जांच एजेंसी एक ‘‘अवैध’’ सट्टेबाजी ऐप (1एक्सबेट) से जुड़ी जांच के सिलसिले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत उनका बयान दर्ज करेगी.

ऐसा माना जा रहा है कि 38 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर कुछ विज्ञापनों के जरिए इस ऐप से जुड़े हुए हैं. ईडी इस ऐप से उनके संबंधों के बारे में पूछताछ करना चाहती है.

एजेंसी विभिन्न अवैध सट्टेबाजी ऐप से जुड़े कई ऐसे मामलों की जांच कर रही है, जिनमें कई लोगों और निवेशकों से करोड़ों रुपये की ठगी होने या भारी मात्रा में कर चोरी होने का आरोप है.

सुरेश रैना को ऐप ने बनाया था ब्रांड एंबेस्डर
इन प्लैटफॉर्म्स के लिए विज्ञापन मामले में पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स हरभजन सिंह, युवराज सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है. क्रिकेटर्स के साथ बॉलीवुड कलाकार सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ हो चुकी है.

बेटिंग ऐप 1xBet ने दिसंबर 2024 में सुरेश रैना को ब्रांड एंबेस्डर बनाया था. अब इस कंपनी ने कहा था कि पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के साथ यह कॉन्ट्रैक्ट उनकी कंपनी को फैंस को बेटिंग के लिए प्रोत्साहित करने में मदद करेगी.



















 

 

 

पिछले काफी समय से ईडी सट्टेबाजी को प्रमोट करने वाली एप्स के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है. काफी बड़ी हस्तियां इन ऐप को प्रमोट कर रही है, जिसके बाद ईडी सख्ती से लगातार जांच कर रही है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button