Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसा; अडानी कंपनी के DGM की मौत, ढिमरापुर के पास हुआ हादसा

रायगढ़ August 2, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसा; अडानी कंपनी के DGM की मौत, ढिमरापुर के पास हुआ हादसा

Raigarh News: रायगढ़ में सड़क हादसा; अडानी कंपनी के DGM की मौत, ढिमरापुर के पास हुआ हादसा

रायगढ़: बिती देर रात रायगढ़ के ढिमरापुर स्थित जिंदल रोड पर एक भीषण सड़क हादसे में अडानी कंपनी के डिप्टी जनरल मैनेजर (DGM) सत्यनारायण सिंह (46) की मौत हो गई।

रात करीब 1 बजे, सत्यनारायण सिंह अपनी फोर्ड फिगो कार (CG 13 CA 0416) से जा रहे थे। जिंदल रोड पर एक मोड़ पर उनकी कार बेकाबू होकर सड़क किनारे से जा टकराई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। गश्ती कर रही पुलिस टीम ने तुरंत उन्हें ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सत्यनारायण सिंह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बनारस के रहने वाले थे और रायगढ़ के बड़े भंडार में अडानी कंपनी में DGM के पद पर कार्यरत थे। पुलिस को इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें कार को दुर्घटनाग्रस्त होते देखा जा सकता है।

कोतरा रोड पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। सत्यनारायण सिंह के शव को जिला अस्पताल के मर्च्यूरी में रखा गया है। परिजनों के रायगढ़ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

खबर शेयर करें: