रायगढ़

Raigarh news: रायगढ़ में लोहे की रॉड से युवक के सिर पर जोरदार हमला, अस्पताल में तोड़ा दम

 

 

रायगढ़। रायगढ़ में बर्तन धोते समय पानी छिटक जाने से नाराज एक शख्स ने लोहे के रॉड से एक युवक के सिर में जोरदार हमला कर दिया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के साथी कि रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला चक्रधरनगर थाना क्षेत्र का है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, सोनू कुमार साहनी ने चक्रधर नगर थाने में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह नटवरपुर में स्थित मां मंगला एथेनांल प्लांट के मैकेनिकल विभाग में पिछले तीन महीनों से काम कर रहा है। सोनू कुमार ने बताया कि वह और उसके अन्य साथी प्रदीप कुमार साह, निवासी जगदीशपुर बिहार प्लांट अंदर लेबर कालोनी में रहते हैं।
विज्ञापन

सोनू कुमार ने बताया कि 13 जुलाई कि रात 8.30 बजे खाना खाने के बाद वह अपने साथी प्रदीप कुमार साह के साथ बर्तन धो रहे थे, वहीं अर्जुन अपने साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच बर्तन धोते समय उन पर पानी छिटक जाने के दौरान अर्जुन गुस्से में गाली गलौज करते हुए जमीन में रखे लोहे के रॉड को हाथ में उठाकर प्रदीप साह के सिर में वॉर कर दिया।



















इस दौरान बीच बचाव करने आये अन्य साथियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ भी मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण निजी वाहन से प्रदीप साह को तत्काल जिला अस्पताल रायगढ ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां कल शाम सवा छह बजे के आसपास उसकी मौत हो गई।

बहरहाल मृतक के साथी की रिपोर्ट के बाद चक्रधर नगर पुलिस अर्जुन और उसके साथियों के खिलाफ धारा 103(1), 115(2), 296, 3(5) 351(2) के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button