Raigarh News: रायगढ़ में प्रयागराज से लौट रहे परिवार पर हमला: कार टकराने के बाद महिलाओं समेत 7 को बेरहमी से पीटा

Uncategorized July 14, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में प्रयागराज से लौट रहे परिवार पर हमला: कार टकराने के बाद महिलाओं समेत 7 को बेरहमी से पीटा

Raigarh News: रायगढ़ में प्रयागराज से लौट रहे परिवार पर हमला: कार टकराने के बाद महिलाओं समेत 7 को बेरहमी से पीटा

रायगढ़।  रायगढ़ जिले के तमनार थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ प्रयागराज से अस्थि विसर्जन कर लौट रहे एक ही परिवार के महिलाओं समेत 7 सदस्यों को 6 लोगों ने बेरहमी से पीटा। यह विवाद एक कार की टक्कर के बाद शुरू हुआ, जिसमें पीड़ितों को हाथों में फ्रैक्चर, आँखों और सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।

ग्राम लिबरा निवासी 56 वर्षीय कुमारी सिदार ने बताया कि शुक्रवार को वे अपने ससुर के अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज गए थे। उनके साथ रतन कुंवर, बूंद कुंवर, पूनी बाई, नेहरू सिदार, नारद सिदार और ड्राइवर मिनकेतन सिदार भी थे।

कार टकराने पर भड़का विवाद:
रविवार सुबह जब वे अर्टिगा कार से वापस लौट रहे थे और डोलेसरा पहुंचे, तो सामने से आ रही एक कार के चालक ने लापरवाही से उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद, दूसरी कार का चालक प्रकाश पटनायक तुरंत बाहर आया और अर्टिगा चालक मिनकेतन सिदार को गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी।

जब महिलाएं गाड़ी से उतरकर प्रकाश को समझाने लगीं, तो वह और भड़क गया। उसने अपने साथी वरुण सिदार और 5-6 अन्य लोगों को फोन कर बुला लिया। इसके बाद, सभी आरोपियों ने लात-घूसों, डंडे और चप्पलों से महिलाओं और अन्य सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

गंभीर चोटें और फ्रैक्चर:
इस हमले में कुमारी सिदार की कलाई, रतन कुंवर के हाथ और बूंद कुंवर के हाथ में चोटें आईं, जबकि पूनी बाई की आंख, नेहरू सिदार की कनपटी, नारदी सिदार के सिर और मिनकेतन के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पहुंचीं। गाँव के अन्य लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ।

घटना के बाद, कुमारी सिदार और अन्य घायल तमनार थाना पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

खबर शेयर करें: