संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन गांधी गंज में 16 जुलाई को

रायगढ़ July 13, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन गांधी गंज में 16 जुलाई को

संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन गांधी गंज में 16 जुलाई को

भोले के दिवाने परिवार द्वारा किया जा रहा भव्य कार्यक्रम
आमगांव महाराष्ट्र से आये शिव भक्तों द्वारा दिया जाएगा आकर्षक प्रस्तुति

रायगढ़ टॉप न्यूज 13 जुलाई। भोले के दिवाने परिवार द्वारा गांधी गंज में 16 जुलाई को संगीतमय पार्थिव शिवलिंग रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमगांव महाराष्ट्र से आए शिव भक्तों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी जाएगी। इसमें शिव पार्वती के रूप में विशेष प्रस्तुति रहेगी नित्य नाटिका व भाव विभोर कर देने वाले भजनों के अद्भुत श्रृंखला की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम दोपहर 2 बजे से प्रारंभ किया जाएगा। विगत 2 साल से यह आयोजन किया जा रहा है।

शिव भोले के दीवाने ग्रुप आमगांव द्वारा महारुद्राभिषेक संगीतमय तरीके से किया जायेगा । उपरोक्त ग्रुप द्वारा मूर्ति रूप में 12 पार्थिव ज्योतिर्लिंग साज सज्जा कर बनाया जाएगा और महारुद्राभिषेक किया जायेगा । 12 ज्योतिर्लिंग में टोटल 24 जोड़े का बैठना सुनिश्चित हुआ है। इस कार्यक्रम में शिवलिंग में जितने भी वस्तु चढ़ाया जाएगा उन सभी वस्तुओं की जानकारी एक एक कर दी जाएगी। आयोजन समिति इस कार्यक्रम की तैयारी में जोरों से जुटी हुई है।

खबर शेयर करें: