रायगढ़

रायगढ़ पुलिस के विशेष सीसीटीवी अभियान से जुड़कर युवक संघ ने रामनिवास चौक पर लगाए आधुनिक कैमरे

 

रायगढ़, 5 जुलाई 2025। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस रायगढ़ द्वारा जुलाई माह में विशेष सीसीटीवी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत व्यापारियों और आम नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा कम से कम एक कैमरे का फोकस मुख्य मार्ग पर रखने हेतु प्रेरित किया जा रहा है।
शहर में सुरक्षा जागरूकता लगातार बढ़ रही है और आमजन के साथ ही शहर के जागरूक नागरिक भी पुलिस की इस पहल में सहभागिता निभा रहे हैं। इसी कड़ी में आज एमआईसी सदस्य एवं युवक संघ रायगढ़ के सक्रिय सदस्य श्री सुरेश गोयल द्वारा युवक संघ के माध्यम से शहर के व्यस्ततम रामनिवास चौक पर चार आधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कवरेज चौक के चारों दिशाओं में रहेगा।

सुरेश गोयल ने बताया कि रामनिवास चौक पर पूर्व में लगे कैमरे तकनीकी रूप से पुराने हो चुके थे। कल पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल द्वारा विशेष सीसीटीवी जागरूकता अभियान की जानकारी दिए जाने के बाद उन्होंने इस चौक पर नए कैमरे लगाने की पहल की। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती भीड़-भाड़ और यातायात को देखते हुए चौक-चौराहों पर प्रभावी निगरानी आवश्यक है। श्री गोयल ने व्यापारियों एवं आम नागरिकों से अपील की कि सभी अपने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी अवश्य लगाएं और कम से कम एक कैमरे का फोकस सड़क या सार्वजनिक स्थल की दिशा में रखें, ताकि अपराधियों पर नजर रखी जा सके और शहर में हर नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button