रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ जिले में 3 जुलाई तक 296 मिमी औसत वर्षा दर्ज, कापू में सबसे अधिक बारिश

 







रायगढ़, 3 जुलाई 2025: चालू वर्षा ऋतु में रायगढ़ जिले में 3 जुलाई तक कुल 296 मिलीमीटर (मि.मी.) औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों में जिले में 47.6 मि.मी. औसत वर्षा हुई।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विभिन्न तहसीलों में अब तक हुई वर्षा का विवरण इस प्रकार है:

रायगढ़: 353.5 मि.मी.

पुसौर: 354.5 मि.मी.

खरसिया: 222.8 मि.मी.







घरघोड़ा: 318.1 मि.मी.

तमनार: 173.1 मि.मी.

लैलूंगा: 287.7 मि.मी.

मुकडेगा: 352.8 मि.मी.

धरमजयगढ़: 244.1 मि.मी.

छाल: 288.9 मि.मी.

कापू: 364 मि.मी.

आंकड़ों के अनुसार, कापू तहसील में सर्वाधिक 364 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है, जबकि तमनार में सबसे कम 173.1 मि.मी. बारिश हुई है।

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button