CG News: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB की रेड में हुआ खुलासा
छत्तीसगढ़
July 3, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
CG News: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारी, ACB की रेड में हुआ खुलासा
रायपुर । एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने आज अभनपुर थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी का नाम पुष्पेंद्र गजपाल बताया गया है। यह कार्रवाई अभनपुर थाना क्षेत्र में हुई है।
पटवारी पुष्पेंद्र गजपाल ने ग्राम गोतियारडीह निवासी एक व्यक्ति से नामांतरण प्रक्रिया के बदले में ₹8,000 की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत प्रार्थी ने ACB से की, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB ने पटवारी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। रिश्वत की रकम मौके से जब्त की गई है।
