Raigarh News: खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव, जेब में मिला युवती का आधार कार्ड

रायगढ़ June 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव, जेब में मिला युवती का आधार कार्ड

Raigarh News: खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव, जेब में मिला युवती का आधार कार्ड

रायगढ़। रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित श्याम इस्पात के गेट के सामने आज सुबह करीब 9 बजे एक अज्ञात युवक का खून से सना शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को तत्काल रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शव को मर्चुरी में रखवा दिया है और उसकी शिनाख्त में जुट गई है। शुरुआती जाँच के दौरान मृतक की जेब से एक युवती का आधार कार्ड मिला है। यह आधार कार्ड मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के ग्राम माड़ा धनहारा निवासी 22 वर्षीय मनमती जायसवाल (पिता रामकिशन जायसवाल) के नाम पर है।

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत और उसकी जेब से मिली युवती की आईडी ने मामले को और भी उलझा दिया है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जाँच कर रही है ताकि मृतक की पहचान और इस युवती के साथ उसके संबंध का पता लगाया जा सके।

खबर शेयर करें: