वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर जताया गहरा शोक

रायगढ़ June 26, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर जताया गहरा शोक

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर जताया गहरा शोक

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य काव्य के मूर्धन्य हस्ताक्षर, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

वित्त मंत्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा कि, “छत्तीसगढ़ी भाषा को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने वाले, पद्मश्री और काका हाथरसी हास्य रत्न पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे जी का निधन अत्यंत दुखद है। अपने हास्य और व्यंग्य से सबको हंसाने वाले सुरेंद्र दुबे जी आज हम सभी को रुला गए।”

उन्होंने आगे कहा, “दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें व शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”

चौधरी ने डॉ. दुबे के व्यक्तित्व और योगदान को याद करते हुए कहा, “इंसान की उम्र से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है कि उसने अपने वर्षों को कैसे जिया। डॉ. सुरेंद्र दुबे जी एक जिंदादिल व्यक्तित्व थे, जिन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और भावनाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाई। ऐसे महान पुरुष का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके कृतित्व और साहित्य हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेंगे।”

डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन छत्तीसगढ़ी साहित्य और हास्य जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है।

खबर शेयर करें: