Raigarh News: रायगढ़ के मुड़ा गांव में महाजेंको परियोजना के लिए पेड़ कटाई का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

रायगढ़ June 26, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ के मुड़ा गांव में महाजेंको परियोजना के लिए पेड़ कटाई का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

Raigarh News: रायगढ़ के मुड़ा गांव में महाजेंको परियोजना के लिए पेड़ कटाई का विरोध, पुलिस और ग्रामीणों में झड़प

रायगढ़। रायगढ़ जिले का तमनार क्षेत्र स्थित मुड़ा गांव आज 26 जून, 2025 को एक पुलिस छावनी में बदल गया है। यह स्थिति महाजेंको परियोजना के सेक्टर 2 के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई के कारण बनी है। प्रशासन और वन विभाग की टीम कल रात से ही पेड़ों की कटाई सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से तैयार थी।

आज सुबह जब वन विभाग के अधिकारी कटाई का काम शुरू करने वाले थे, तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पेड़ों की कटाई का जोरदार विरोध करने लगे। इस दौरान विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।

इस प्रदर्शन में लैलूंगा विधायक विधावती सिदार भी शामिल होने पहुंची थीं, जिसके बाद लैलूंगा क्षेत्र के पूर्व विधायक सत्यानंद राठिया भी अपनी टीम के साथ विरोध में शामिल हुए।

सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण इस पेड़ कटाई को लेकर आगे भी बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग द्वारा पेड़ों की कटाई का काम लगातार जारी है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

खबर शेयर करें: