Raigarh News: रायगढ़ में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो लोगों को आई मामूली चोटें
रायगढ़
June 25, 2025
•
रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: रायगढ़ में कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो लोगों को आई मामूली चोटें
रायगढ़। रायगढ़ के गांवशाला रोड ट्रैफिक थाना के पास बुधवार शाम को एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, कार को एक महिला चला रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और ट्रैफिक पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घायल दोनों व्यक्तियों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी चोटें गंभीर नहीं हैं और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।