खेल

एक ही टेस्ट में लगाए दो शतक, फिर भी ऋषभ पंत को सुननी पड़ी फटकार, ICC के इस नियम का उल्लंघन 

Rishabh Pant Punished: ऋषभ पंत के लिए लीड्स टेस्ट हमेशा के लिए यादगार हो गया है। उन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने का काम किया। वे ऐसा करने वाले दुनिया के केवल दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। यहां तक कि विदेशी सरजमीं पर ऐसा करने वाले वे पहले विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि अभी चार ही दिन का खेल हुआ है, एक दिन बाकी है और इसी आखिरी दिन तय होगा कि मैच कौन सी टीम अपने नाम करेगी। इस बीच ऋषभ पंत को फटकार लगी है। दरअसल पंत ने आईसीसी के नियमों का उल्लंघन किया था, इसका खाामियाज उन्हें भुगतना पड़ा है।

अंपायर के फैसले पर नाराजगी जतानी पंत को पड़ी महंगी
लीड्स टेस्ट के दौरान जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी कर रही थी, उसी वक्त ऋषभ पंत अंपायर के पास जाते हैं और गेंद को अपने बॉलगेज से निकालने की बात कहते हैं। एक बार अंपायर ये काम कर देते हैं, लेकिन पंत इससे संतुष्ट नहीं होते और अंपायर से फिर से ऐसा ही करने के लिए कहते हैं। इस बार अंपायर उन्हें मना कर देते हैं। इससे निराश पंत गेंद को अपने हाथ में लेते हैं और उसे जोर से जमीन पर पटक देते हैं। ये ऋषभ पंत का अपनी नाराजगी जताने का एक तरीका होता है, लेकिन आईसीसी ने इसे गंभीरता से लिया है।

आईसीसी ने लगाई है पंत को फटकार
अब पता चला है कि ऋषभ पंत को आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट का दोषी पाया गया है। उन्हें फटकार लगी है, साथ ही आईसीसी ने उनके खाते में एक डिमेरिट प्वाइंट जोड़ दिया है। हालांकि इससे हाल फिलहाल कोई असर नहीं पड़ेगा। पंत ने लेव 1 का उल्लंघन किया है। बताया जाता है कि पंत ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है, इसलिए इसमें अब आगे कोई बात नहीं की जाएगी।

क्या होगा डिमेरिट प्वाइंट का असर
पंत को एक डिमेरिट प्वाइंट दिए जाने से अभी कोई असर नहीं पड़ेगा। लेकिन आपको इसके नियम पता होने चाहिए। अगर कोई खिलाड़ी 24 महीने यानी दो साल के अंतराल में चार या उससे अधिक डिमेरिट प्वाइंट हासिल कर लेता है तो उसके कुछ मैच खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। हालांकि पंत को पहली बार ये डिमेरिट अंक ​दिया गया है।

दोनों पारियों ने पंत ने की शानदार बल्लेबाजी
ऋषभ पंत ने मैच की पहली पारी में 178 बॉल पर 134 रनों की पारी खेली। इसमें 12 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। इसके बाद जब वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरे तो पंत ने 140 बॉल पर 118 रनों की पारी खेली। इस बार पंत ने 15 चौके और तीन छक्के लगाए। अब पंत भारत के उन चुनिंदा प्लेयर्स में शुमार हो गए हैं, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाने का काम किया है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button